फुकरे का संगीत फाडू है पुलकित सम्राट
संगीत दर्शकों को फिल्मों की ओर खींचता है और अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी आने वाली फिल्म 'फुकरे' की कातिलाना धुनों का श्रेय संगीतकार राम सम्पत को देते हैं। पुलकित, सम्पत को प्रतिभाशाली बताते हैं। उन्होंने शुक्रवार को यहां 'फुकरे' के सफल संगीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम से इतर कहा, "फिल्म का संगीत कातिलाना है। राम सम्पत एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं।"
एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-निर्माण में बनी 'फकरी' में छह गीत 'फक फक फकरी', 'बेड़ा पार', 'लग गई लॉटरी', 'जुगाड़ कर ले', 'रब्बा' और 'अम्बरसरिया' हैं, जो संगीत प्रेमियों को खूब लुभा रहे हैं।
आगामी 14 जून को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। मंजोत सिंह, अली फैजल, ऋचा चड्ढ़ा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रिया आनंद ने भी इसमें अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications












