कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट को चंपक बनाकर करवाई चंपी- वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो
इस समय हिंदी सिनेमा के कलाकार काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और इसका कारण है कोरोना वायरस के कारण चल रहा है लॉकडाउन। इस कारण लगभग सभी लोग घर पर हैं और किसी ना किसी तरह की एक्टिविटी करके अपना समय गुजार रहे हैं। इस समय पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिकल... कृति को हेड मसाज देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस तेल मालिश की वीडियो जैसी ही सोशल मीडिया पर सामने आई ये धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए कृति खरबंदा मे लिखा है.. पहले मैंने इसे चंपक की तरह बनाया फिर मैंने इससे चंपी करवाई।

शुक्रिया पुलकित सम्राट। क्वारैंटीन मेमोरी। अब से ये ही मेरा आधिकारिक लक्ष्य है। उनका ये वीडियो लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करे तो पुलकित सम्राट एक बार फिर से फुकरे को लेकर चर्चा में हैं।
खबरों की मानें तो फिल्म फुकरे 3 की शूटिंग अभी शुरु हो चुकी होती लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसको आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म अब अक्टूबर में शुरु होगी।
गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी तो नहीं है लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी निर्मित करने वाले हैं। इस फिल्म को निर्देशक मृगदीप सिंह निर्देशित करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











