पुलकित सम्राट की पूरी हुई पहली रसोई की रस्म, ख़ुशी से फूले नहीं समा रहीं थी पत्नी कृति खरबंदा

Pulkit Samrat Makes Pehli Rasoi: बॉलीवुड का क्यूट कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने हाल ही में शादी रचाई। इसके बाद वह फैन्स के बीच काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। शादी के बाद कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी की और उसमें उन्होंने अपनी दादी सास को अपने हाथ से बनाया हुआ हलवा खिलाया।
लेकिन अब आपको बता दें की कृति खरबंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पुलकित सम्राट की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि पुलकित सम्राट किचन में खड़े होकर हलवा बनाते हुए नजर आए। कृति खरबंदा ने प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी दिया।
कृति खरबंदा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि "पुलकित की पहली रसोई कल हो चुकी है। मैं किचन में गई और मैंने देखा कि वह हलवा बना रहा था। मैं जब उसे पूछा कि क्या कर रहे हो तो उसने जवाब दिया कि हलवा बन रहा हूं। तब मैंने उसे कहा कि पहली रसोई तो लड़की की होती है। तो उसने जवाब में कहा कि ये सब बकवास है हमने तय किया था कि हम अपने रिश्ते में सारी चीजों को बराबर बांट कर करेंगे। तुमने हमारी फैमिली के लिए दिल्ली में बनाया तो मैं हमारी फैमिली के लिए बेंगलुरु में बना रहा हूं।"
अगर कृति खरबंदा और तिल के सम्राट की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि पुलकित की यह दूसरी शादी है और इससे पहले उन्होंने सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ शादी की थी। 1 साल के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया। फिर कृति की एंट्री पुलकित की लाइफ में हुई और लंबे समय तक डेट करने के बाद 15 मार्च 2023 को दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











