GREAT: सलमान खान के जीजा बनेंगे अजय देवगन के को-स्टार!
[गपशप] मिलन लुथरिया और अजय देवगन की जोड़ी दर्शकों के लिए कोई नहीं है। पहले भी मिलन लुथरिया ने अपनी फिल्म दीवार और वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई के लिए अजय देवगन को चुना था। और अब फिर से यह जोड़ी साथ नजर आने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बादशाहो' की।

कुछ ही दिनों पहले खबर पक्की हुई थी कि फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट श्रुति हसन को फाइनल किया गया है। बहरहाल, अब श्रुति के साथ साथ पुलकित सम्राट भी फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, अभी फिल्म के लिए एक और एक्ट्रेस को लेना बाकि है।
GUESS: यहां अक्षय कुमार, सलमान खान से बहुत पीछे हैं शाहरूख खान!
पुलकित सम्राट की बात करें तो इस शुक्रवार उनकी बंगिस्तान रिलीज होने वाली है। रितेश देशमुख के साथ उनकी यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बहरहाल, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि अजय देवगन के सामने पुलकित को कैसा रोल दिया जाता है। क्योंकि धीरे धीरे ही सही लेकिन पुलकित बॉलीवुड में अपनी जगह बनाते दिख रहे हैं।
बता दें, पुलकित सम्राट की पत्नी श्वेता रोहिरा सलमान खान की बहन लगती है। इनकी शादी में सलमान खान शामिल भी हुए थे। लिहाजा, पुलकित का एक बड़ा कनेक्शन ये भी माना जा सकता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














