Pulkit और kriti की शादी में धूम मचाएंगे ये फिल्मी सितारे, होगी ये थीम

Pulkit and Kriti's wedding Guest List: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को दिल्ली के लिए रवाना होते देखा गया। वहीं पुलकित पहले ही दिल्ली पहुंच चुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 15 मार्च की है। 13 मार्च से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे।
हरियाणा में होगी शादी
कटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा और रकुल प्रीत सिंह की तरह कपल उदयपुर या गोवा में शादी नहीं कर रहा है। बल्कि माना जा रहा है कि कपल हरियाणा के मानेसर में सात फेरे लेगा। कपल ने यहां शादी करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि दोनों के परिवार वाले दिल्ली के रहने वाले हैं।
शादी में शामिल होंगे ये मेहमान
बताया जा रहा है कि पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) धूमधाम से शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर, रितेश सिंधवानी, लव रंजन, अली फजल, वरुण शर्मा, मनतजोत सिंह यानी कि पूरी फुकरा गैंग शादी में देखने को मिल सकती है।
ये होने वाली है खास थीम
रिपोर्ट्स के मुतबिक पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में पेस्टल थीम देखने को मिलने वाली है। माना जा रहा है कि कृति का वेडिंग लहंगा भी पेस्टल कलर का होगा।
दूसरी बार दूल्हा बनेंगे पुलकित
पुलकित सम्राट पहले भी शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी भी लव मैरेज थी। पुलकित की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा थीं। लंबे समय तक डेट करने के बाद ही दोनों ने शादी की थी। हालांकि किसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और शादी के 1 साल होने से पहले ही दोनों ने तलाक के लिए फाइल किया था। आपको बता दें कि श्वेता सलमान खान को राखी बांधती हैं। बता दें कि श्वेता से रिश्ता खत्म होने के बाद पुलकित ने कृति को डेट किया और अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications