पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की रोका सेरेमनी से सामने आईं पहली तस्वीरें, खुश लग रहे हैं लवबर्ड्स

pulkit samrat, kriti kharbanda

अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा को लेकर इस वक्त चर्चा है। दोनों सितारे काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब खबर आ रही है कि दोनों ने रोका सेरेमनी कर ली है। तस्वीरों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।

गौरतलब है कि इन तस्वीरों को ना तो कृति खरबंदा ने पोस्ट किया है और ना ही पुलकित सम्राट ने साझा किया है। इन तस्वीरों को Ria Luthra नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। तस्वीरों में आप देखेंगे कि पुलकित और कृति कई लोगों के साथ पोज दे रहे हैं।

Ria Luthra ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है, 'फैम जैम! ब्लेस्ड।' इसके बाद लोगों की तरफ से कई रिएकशन्स सामने आए हैँ। कोई उनको बधाई दे रहा है तो कोई पूछ रहा है कि क्या कारण हैं इन तस्वीरों का?

हालांकि पुलकित और कृति की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। इन तस्वीरों में कृति और पुलकित अपने करीबी दोस्कों के साथ खुश नजर आ रहे हैं। लुक्स की बात करें तो गोल्डन बॉर्डर वाली रॉयल ब्लू अनारकली ड्रेस में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इसे उन्होंने पीच कलर के नेट वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया है। दूसरी ओर, पुलकित फूलों के प्रिंट वाले सफेद कुर्ते में खूबसूरत लग रहे थे। उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठियां भी दिखायीं। यह वास्तव में उनके दोस्तों और परिवारों के लिए एक आनंदमय शाम थी।

अब देखने वाली बात होगी कि ये दोनों सितारे कब शादी के बंधन में बंधते हैं। बता दें कि फैंस काफी समय से इसको लेकर इंतजार कर रहे हैं। इनका रिश्ता लंबा है और दोनों एक साथ काफी खुश रहते हैँ।

Read more about: pulkit samrat kriti kharbanda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X