प्यार के चक़्कर में 15 साल की उम्र में छोड़ा घर, जब अकेलापन हुआ महसूस तो किया ये काम

देवों के देव महादेव सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि उन्हें टीवी की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि उन्हें यह नाम काफी मेहनत के बाद में मिला। बता दें कि उन्होंने 15 साल की उम्र से ही स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं एक टॉक शो के दौरान पूजा बनर्जी ने इस बात का खुलासा किया था कि बहुत ही छोटी उम्र में उन्होंने एक शख्स से प्यार किया। जिसके बाद उन्होंने उसके लिए सब कुछ छोड़ दिया और वह प्रेमी के साथ में भागकर मुंबई आ गई।
मेहनत करके पूजा बनर्जी ने कमाया नाम
पूजा बनर्जी ने इसी के आगे बताया कि कुछ कारणों के चलते रिलेशनशिप टिक नहीं पाया और वह दोनों अलग हो गए। जिसके बाद में पूजा अकेली हो गई थी और वह घर भी वापस नहीं जा सकती थी। जिस वजह से उन्होंने हिम्मत हारे बिना मुंबई में ही स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उस समय उन्होंने इस बात का फैसला लिया कि उनके इस कदम से उनके माता-पिता को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। इसीलिए वह इतनी मेहनत करेंगी और इतना नाम कमा लेंगी कि इन सब चीजों की भरपाई हो जाएगी।
पहली नजर में कुणाल से पूजा को हो गया था प्यार
जिसके बाद में पूजा बनर्जी ने 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल में काम किया और उनकी मुलाकात कुणाल से हो गई थी। बता दें कि उन दिनों कुणाल स्क्रीन टेस्ट के लिए पहुंचे थे और उसी वक्त पूजा को कुणाल काफी ज्यादा पसंद आ चुके थे। दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी और बाद में मुंबई शहर में एक दूसरे का सपोर्ट भी बन गए थे।
पूजा और कुणाल ने दो बार रचाई शादी
जिसके बाद में पूजा बनर्जी और कुणाल ने एक दूसरे को 9 साल तक डेट किया और 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके बाद में आपको बता दें कि 16 नवंबर 2021 में दोनों ने ट्रेडिशनल तरीके से शादी रचाई और शादी के समय उनका 1 साल भर का बच्चा भी हो चुका था।


Click it and Unblock the Notifications











