अभिनय से ज्यादा तव्वजो प्रोमोशन को मिलता है : सनी देओल

गौरतलब है, वे इनदिनों फिल्म मोहल्ला अस्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म में वो बिलकुल अलग अंदाज़ में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म के बारे में कहा है की ऐसा किरदार मैं जीवन में पहली बार निभा रहा हूँ। इसे पहले मैंने फिल्म अर्जुन पंडित में पंडित की भूमिका निभाई थी। लेकिन इस फिल्म में मैं बनारस में लोगों को कई बातें सिखाता पढ़ता नजर आयूंगा।
सनी कहते हैं, आज से पहले भी मैंने कई अच्छे किरदार निभाए थे। खासतौर से फिल्म यमला पगला दीवाना को ही लोगों के सराहना भी मिली। चूँकि लोगों को इस फिल्म में हम बार बार नजर आये और हमने भी मार्केटिंग हाल को देखते हुए पूरा प्रोमोशन किया लेकिन मैं ये भी बात कहना चाहूँगा, फिल्म मोहल्ला अस्सी अलग तरह की फिल्म है और इस फिल्म की कहानी इसी जान है।


Click it and Unblock the Notifications











