मीका सिंह के घर के बाहर लोगों ने किया प्रोटेस्ट- पाकिस्तान में गाने को लेकर चल रहा है विरोध
बीते कुछ दिनों की बात की जाए तो भारत सरकार के द्वारा कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान से काफी तनाव का माहौल है। ऐसे में झल्लाकर पाकिस्तान ने भारत से हर तरह के रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया था और व्यापार भी बंद करने की बात कही थी। इस दौरान भारत के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया कि उनको भारत में काफी विरोध झेलना पड रहा है। दरअसल हाल ही में वो पाकिस्तान लाइव शो के लिए गए और लौटने के बाद उनको बैन कर दिया गया है।
यही नहीं लोगों को उनके प्रति इतना गुस्सा है कि हाल ही में उनके घर के बाहर लोगों ने प्रोटेस्ट भी किया है। लोगों का कहना है कि मीका सिंह देशद्रोही और उनके ऊपर पूरी तरह से बैन लगना चाहिए।

हालांकि कई लोग मीका सिंह के पक्ष में भी खड़े हो रहे हैं लेकिन धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि.. जहां हमारे 1000 जवान शहीद हो गए थे। ऐसे लोगों के लिए मीका ने गाना गाया है इसलिए वो देशद्रोही है और उसे भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
अब इस सबके अलावा मीका सिंह ने माफी मांगने का भी विचार बनाया है। मीका सिंह ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक शानदार गाने गाए हैं। आइए देखते हैं उन गानों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications