..................... Psycho Saiyaan- Prabhas and Shraddha kapoor starrer film Saaho song poster out - Hindi Filmibeat

Psycho Saiyaan- जल्द रिलीज होगा साहो का पहला गाना- प्रभास और श्रद्धा के पोस्टर ने मचाया धमाल

काफी समय से चर्चा में चल रही है प्रभास और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म साहो को लेकर एक और धमाकेदार ऐलान हुआ है। बता दें कि इस फिल्म के पहले गाने साइको सइयां का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है। इन पोस्टर्स में प्रभास और श्रद्धा कपूर काफी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। ये गाना जल्दी ही आपके लिए रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि ये कब सामने आएगा इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस पोस्टर को शेयर किया है। कुछ समय पहले फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था जो कि लोगों के दिलों पर छा गया है। इसके पहले कई बार दोनो ने अपने लुक्स को रिलीज करके धमाल मचाया था।

saaho, prabhas, shraddha kapoor, साहो, प्रभास, श्रद्धा कपूर

साहो में प्रभास, श्रद्धा कपूर के साथ जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता अहम किरदारों में दिखेंगे। टीजर में सबकी एक झलक भी पेश की गई है।

यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है। फिलहाल इस फिल्म के लिए आपको 15 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X