Psycho Saiyaan- रिलीज हुआ साहो का पहला गाना- प्रभास और श्रद्धा कपूर लग रहें शानदार
Recommended Video
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का जब से टीजर रिलीज हुआ है लोग इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का पहला का गाना साइको सइयां रिलीज हुआ है जिसमें श्रद्धा और प्रभास जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये गाना रिलीज होते ही काफी ज्यादा वायरल हो गया और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने को ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और सचेत टंडन ने गाया है।
ये गाना इस साल का क्लब सॉंग साबित हो सकता है और काफी धमाल मचा सकता है। इस फिल्म में काफी दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है और श्रद्धा कपूर भी एक्शन करने हुए नजर आने वाली है।

साहो में प्रभास, श्रद्धा कपूर के साथ जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता अहम किरदारों में दिखेंगे। टीजर में सबकी एक झलक भी पेश की गई है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।
फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है। फिलहाल इस फिल्म के लिए आपको 15 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा। प्रभास बाहुबली के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications