..................... Pathaan की रिलीज के खिलाफ बांग्लादेश में विरोध, मशहूर एक्टर बोले, 'हिंदी फिल्मों में अश्लीलता होती है' | Protests in Bangladesh against Pathaan’s release, famous actor said, ‘Hindi films have too much vulgar scenes and songs’ - Hindi Filmibeat

Pathaan की रिलीज के खिलाफ बांग्लादेश में विरोध, मशहूर एक्टर बोले, 'हिंदी फिल्मों में अश्लीलता होती है'

protests-in-bangladesh-against-pathaan-release-famous-actor-said-hindi-films-have-too-much-vulgarity

Pathaan Release In Bangladesh: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, अब फिल्म पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी रिलीज होने को तैयार है। फिल्म 24 फरवरी को वहां रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से पहले, फिल्म को वहां की फिल्म इंडस्ट्री से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोकप्रिय बांग्लादेशी अभिनेता डिपजोल ने कहा कि हिंदी फिल्मों में अश्लीलता होती है, जो बांग्लादेश की संस्कृति के अनुकूल नहीं है।

बता दें, हाल ही में बांग्लादेश के 19 फिल्म-संबंधी एसोशिएशंस ने एक समझौता किया है कि हिंदी फिल्मों को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति दी जाएगी। पठान 8 सालों में बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है।

लेकिन बांग्लादेश फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों को यह निर्णय अच्छा नहीं लगा और कई लोग इस निर्णय से सहमत नहीं थे। उनमें से एक है डिपजोल, जो नकारात्मक किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं.. उन्होंने इस निर्णय पर निराशा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से स्थानीय सिनेमा प्रभावित होगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने कहा, "हम दर्शकों को प्रभावित करने के लिए यहां क्वालिटी वाली फिल्में बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हिंदी फिल्मों को रिलीज किया जाता है, तो हमारी फिल्में बुरी तरह प्रभावित होंगी। हमारे दर्शक अपने परिवार के साथ फिल्में देखना चाहते हैं जो हमारी परंपरा का प्रतिनिधित्व करती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिपजोल की इस साल पांच फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में अश्लील दृश्य होते हैं और इसलिए उन्हें बांग्लादेश में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। दीपजोल ने कहा, "वे हमारी सामाजिक संस्कृति के साथ नहीं चलते हैं। हम मनोरंजन के रूप में अपने दर्शकों को नैतिक शिक्षा देने की कोशिश करते हैं।"

पठान से पहले साल 2015 में सलमान खान की वांटेड रिलीज की गई थी। जिसके बाद वहां स्थानीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध देखा गया। उनका कहना था कि यह बांग्लादेशी फिल्म उद्योग को पंगु बना सकता है।

Read more about: pathaan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X