सारा अली खान - सुशांत सिंह राजपूत केदारनाथ पर आफत, लव जिहाद बढ़ा रही है फिल्म
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर केदारनाथ, 7 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में सारा अली खान एक हिंदू यात्री और सुशांत सिंह राजपूत एक मुस्लमि पिट्ठू बने हैं और बस यही फिल्म के लिए आफत बन गया है। कुछ आपत्तिजनक तत्वों का मानना है कि फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है और इसका तत्काल रूप से बहिष्कार होना चाहिए।
वहीं स्थानीय निवासियों ने भी केवल इस बिनाह पर फिल्म का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है कि फिल्म में सारा और सुशांत के बीच के कुछ दृश्यभूमि केदारनाथ की देवभूमि में फिल्माए गए हैं लेकिन ये सीन मर्यादा का उल्लंघन करते हैं और हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से रखे गए हैं।

अब एक तरफ जहां स्थानीय निवासी फिल्म के इन सीन को हटाने की मांग कर रहे हैं वहीं बाकी के लोग इसे लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली फिल्म बताकर इसका बहिष्कार कर रहे हैं। जबकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केदारनाथ, 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण तबाही और बाढ़ पर बनी एक फिल्म है जिसके केंद्र में दो मुख्य पात्रों का रोमांस है।
बात रही फिल्म के मुख्य किरदारों के हिंदू और मुस्लिम होने की तो आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड के बेस्ट हिंदू मुस्लिम रोमांस -


Click it and Unblock the Notifications











