..................... Protesters slap Sanjay Leela Bhansali, vandalise Padmavati set - Hindi Filmibeat

Video..पद्मावती के सेट पर भंसाली पर हुआ हमला..प्रदर्शनकारियों ने मारा थप्पड़

पद्मावती की शूटिंग के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर हमला कर दिया।

By Shivani Varma

जयपुर के जलगढ़ों में चल रही फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर हमला कर दिया। राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की।

protesters-slap-sanjay-leela-bhansali-vandalise-padmavati-set

करणी सेना का कहना है कि उन्हें अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे लव सीन पर आपत्ति है। इसके दौरान भंसाली के कपड़े फट गए। उनकी कुर्सी भी छीन ली गई। खबर के मुताबिक मुताबिक पुलिस ने पांच लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया।

आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। दीपिका रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही हैं। यह 'राम लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका और रणवीर की संजय के साथ तीसरी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X