..................... Protest raised from Rajasthan on Prithviraj teaser, Gurjar community warning to Makers! पृथ्वीराज टीजर पर राजस्थान से उठा विरोध, गुर्जर समाज बोला - Hindi Filmibeat

पृथ्वीराज टीजर पर राजस्थान से उठा विरोध, गुर्जर समाज बोला 'इतिहास को छेड़ा, तो होगा बुरा अंजाम'

सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज को लेकर काफी चर्चा हैं और हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को लेकर लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि इस टीजर को लेकर कुछ लोगों का विरोध सामने आया है और विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान से ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि राजपूत और गुर्जर समाज के लोगों ने इस फिल्म के टीजर पर अपना ऐतराज व्यक्त किया है।

इसके बाद से मामला सामने आया है और लोग अब इसको लेकर बात कर रहे हैँ। खबर है कि राजपूत और गुर्जर दोनों ही समाज के लोग पृथ्वीराज को अपने समाज का सम्राट मानते हैं, उनका कहना है कि इतिहास से जो छेड़छाड़ फिल्ममेकर्स कर रहे हैं वो बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

prithviraj, akshay kumar, पृथ्वीराज

इसके पहले आपने इस तरह का विरोध फिल्म पद्मावत के समय भी देखा होगा। इस आपत्ति का कारण गुर्जर समाज के लोग मानते हैं कि ये फिल्म कवि चंद बरदाई के महाकाव्य पृथ्वीराज रासो पर आधारित है।

उनका मानना है कि चंद बरदाई सम्राट के दरबार में कवि थे, इसी कारण ये कहानी सच नहीं है जो कि इस फिल्म में दिखाई गई है। इसी के चलते उनका कहना है कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।

मिहिर आर्मी संगठन के हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट किया था कि.. ''मैं यशराज बैनर को बता देना चाहता हूँ गुर्जर समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई तो अंजाम बुरा होगा, हम इतिहास बचाने की लड़ाई लिए पहले से तैयार है.! ये चेतावनी नहीं धमकी है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X