नये साल पर दिल्ली में ठुमके नहीं लगा पायेंगी सन्नी लियोन!
नई दिल्ली। 31 दिसंबर को जिस्म 2 की हीरोइन सन्नी लियोन होटल ललित में होने वाले न्यू ईयर बैश में ठुमके नहीं लगा पायेंगी। क्योंकि उनका विरोध अभी से शुरू हो गया है। विरोध इसलिये हो रहा है, क्योंकि मुनीरका गैंग रेप के बाद जिंदगी और मौत से लड़ रही युवती के लिये अधिकांश दिल्लीवासियों ने न्यूईयर का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है।
हमने आपको सुबह खबर दी थी कि 2013 के स्वागत के लिये सन्नी लियोन इस बार दिल्ली आ रही हैं। वो यहां पर 31 दिसंबर की रात दिल्लीवासी अपने-अपने चहेतों की फोटो सीने से लगाकर डांस करेंगे और फोटो पर फेवीकॉल लगाने वाली हैं। लेकिन अब इस फेवीकॉल का जोड़ कमजोर पड़ता दिख रहा है, क्योंकि दिल्ली में सन्नी का विरोध शुरू हो चुका है।
हमारी ही खबर पर लोगों ने जमकर कमेंट किये और सन्नी के दिल्ली बैश का विरोध जताया। दिल्ली के अहमद सईद ने कमेंट लिखा, "मेरा सरकार से अनुरोध है कि सन्नी लियॉन के हर प्रोग्राम पर रोक लगाये, बहुत गलत मेसेज जा रहा है सोसाइटी में। दिल्लीवासी अभी गैंग रेप को भूले नहीं हैं। सन्नी के प्रोग्राम को जितना जल्द हो सके रोकें।
देवेंदर खत्री ने लिखा, "वापस जाओ, वापस जाओ... जो व्यक्ति दिल से गैंग रेप के खिलाफ होगा वो इस साल न्यू ईयर नहीं मनायेगा। ये जरूरी नहीं कि छाती पीट-पीट कर विरोध दिखायें। एक संवेदना तो होती है। एक नये साल खुशियां नहीं मनायेंगे तो क्या नये साल को बुरा लगेगा। उस ल ड़की के पिता, भाई, बहनों की तरफ देखने के बाद क्या आप न्यू ईयर मना सकते हैं।"
यह विरोध अब सिर्फ इंटरनेट तक नहीं सीमित है। उत्तर प्रदेश यूथ वेल्वेयर सोसाइटी ने भी इसका कड़ा विरोध किया है। सोसाइटी के सचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा कि उनकी दिल्ली इकाई इसका पुरजोर विरोध करेगी। इस साल दिल्ली ही नहीं पूरे देश में न्यू ईयर बैश नहीं मनाना चाहिये। यह उस बच्ची का सवाल नहीं, जो सफदरजंग अस्पताल में मौत से जूझ रही है, यह सवाल है पूरे देश की असमत का।
अब आपका क्या कहना है इस पर- क्या 31 दिसंबर को सन्नी लियोन का प्रोग्राम दिल्ली में होना चाहिये? अपने कमेंट नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications












