प्रियंका-शाहिद पहुंचे मुम्बई के जय हिन्द कॉलेज

पिछले महीने से ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका और शाहिद कभी आईपीएल तो कभी डांस शो में नज़र आ रहे थे। और अब जबकि फिल्म के रिलीज होने की तारीख करीब आ रही है निर्देशक कुणाल कोहली भी अपनी टीम के साथ फिल्म के प्रमोशन में लग गए हैं।
प्रियंका ने ट्वीटर पर लिखा है "मै शाहिद कपूर और कुणाल कोहली के साथ मुम्बई के जय हिन्द कॉलेज के लिए निकल चुकी हूं। आशा है कि वहां आप सबसे मुलाकात होगी।"
तेरी मेरी कहानी एक प्रेम कहानी है और इसीलिए प्रियंका और शाहिद इसे यंगस्टर्स से जोड़ना चाहते हैं। इसी वजह से अब वो मुम्बई के कॉलेज में भी इसके प्रमोशन के लिए निकल पड़े हैं। तेरी मेरी कहानी में प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर, प्राची देसाई और नेहा शर्मा नज़र आएंगे।
ज्ञात हो कि कमीने के बाद शाहिद-प्रियंका की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर नज़र आएगी। हाल ही में हुए आईफा अवार्ड में भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी करीबी पल बिताते नज़र आए। कहा जा रहा है कि शाहिद-प्रियंका के बीच कुछ तो चल रहा है इसलिए हर जगह दोनों साथ साथ ही नज़र आ रहे हैं।
भले ही इस नज़दीकी की वजह फिल्म का प्रमोशन हो लेकिन इनके बीच की नज़दीकी और इनकी कैमिस्ट्री तो कुछ और ही कहानी बयां करती है।


Click it and Unblock the Notifications











