फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहिद ने पोस्टर फाड़ कर की इंट्री
मुंबई। अभी तक चॉकलेटी इमेज में ही नजर आये अभिनेता शाहिद कपूर अब सलमान खान से प्रेरणा लेकर एक रफ एंड टफ रोल में आ रहे हैं। जी हां, शाहिद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद ने एक पुलिस आफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म का लेखन और निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।
शाहिद को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और उनके करियर को देखते हुए एक हिट फिल्म की उन्हें बेहद जरूरत है। शाहिद की पिछली फिल्में 'मौसम' और 'मिलेंगे मिलेंगे' को बॉक्स आफिस पर कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। मौसम में वह सोनम कपूर के साथ थे।
फटा पोस्टर में शाहिद ने विश्वास राव का किरदार निभाया है। शाहिद के करियर की अगर सफल फिल्मों की बात करें तो एक या दो फिल्में ही नजर आती हैं, जिसमें से 'विवाह' और 'जब वी मेट' हैं। पिछले दिनों शाहिद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म में काम करने के लिए शाहिद ने दबंग सीरीज की दोनों फिल्में देखी। फटा पोस्टर निकला हीरो में शाहिद के साथ इलेना डिक्रूज और पद्मिनी कोल्हापुरी हैं। जिसमें पद्मिनी ने शाहिद की मां की भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications