Project K- महाशिवरात्रि पर प्रभास के फैंस को मिला तोहफा, दीपिका पादुकोण ने किया रिलीज डेट का ऐलान!

project k

प्रोजेक्ट के.. प्रभास और दीपिका पादुकोण की धमाकेदार फिल्म जिसका इंतजार उनके फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने खुद एक पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। महाशिवरात्रि के मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। निर्देशक नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं और वो मुख्य भूमिका में हैं।

प्रभास और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे जबकि जबकि दीपिका और अमिताभ बच्चन पहले भी एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके हैं। 'प्रोजेक्ट' के की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा, ''12.01.2024 प्रोजेक्ट के, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।''

इसके बाद लगातार लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं फिल्म को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैँ। एक फैन ने लिखा, ''हॉलीवुड की मूवीज भी बेकार हैं प्रोजेक्ट के सामने।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''दीपिका फीमेल सुपरस्टार और बॉलीवुड क्वीन हैं।''

जबकि एक ने लिखा, ''टॉलीवुड में आपका स्वागत है..'' इस तरह के कई कमेंट्स लगातार वायरल हो रहा है और दीपिका ने इनपर फिलहाल कमेंट्स नहीं किया है। बाहुबली के बाद से प्रभास को एक हिट की तलाश है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के साथ उनकी वो तलाश पूरी हो जाएगी। दीपिका पादुकोण की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वो फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं और इसमें उनको ऋतिक रोशन के साथ देखा जाएगा। लोग इसको लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। प्रोजेक्ट के से पहले फाइटर रिलीज हो जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X