Project K First Poster- अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर मेकर्स का तोहफा, प्रोजेक्ट के का फर्स्ट पोस्टर रिलीज!

11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 80वां दिन काफी धूमधाम से मनाया गया और स्क्रीन्स पर उनकी शानदार फिल्में भी कई जगहें दिखाई गईं। लोगों ने अपनी अपनी तरह से महानायक को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन सुपरस्टार प्रभास ने इस मौके पर कुछ खास काम किया है। जी हां, दरअसल इस मौके पर उन्होने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।
जी हां, मेकर्स ने भी उनका साथ दिया और इस पोस्टर को रिलीज किया, इसके अलावा उन्होने खास अंदाज में अमिताभ बच्चन को बधाई दी। इस फिल्म की बात करें तो इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म में उनके किरदार को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने पोस्टर का खुलासा करते हुए ट्वीट किया और इसे कैप्शन दिया, "एक पावरहाउस जिसने 5 दशकों से अधिक समय तक मनोरंजन किया है!
दुनिया को वह नया अवतार दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता जिसे आपने इस बार उजागर किया है। यहां 80 वां और बहुत कुछ है, बल हमेशा आपके साथ रहे और आप हमारे पीछे की ताकत रहें @SrBachchan सर - टीम #ProjectK"।
इसके बाद ये दमदार पोस्टर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रभास ने इस पोस्टर के साथ लिखा, ''दुनिया अमिताभ बच्चन सर का जादू इस फिल्म में देखने के लिए उत्सुक है।'' हालांकि महानायक का इसपर किसी तरह का रिेएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन फैंस इस पोस्टर के बाद काफी खुश हैं और इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications