प्रोजेक्ट K: दीपिका-प्रभास-अमिताभ बच्चन की मेगा बजट फिल्म, शूटिंग का पहला दिन- पढ़िए धमाकेदार डिटेल
गुरु पूर्णिमा के मौके पर नाग अश्विन के डायेरक्शन में बनने वाली फिल्म (Project K) की शूटिंग सुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और प्रभास जैसे सुपरस्टार नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन पहले ही इस फिल्म के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं और वह रामोजी फिल्म सिटी में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।
प्रभास और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के फोटो पोस्ट किया। क्लैपबोर्ड की तस्वीर जिसमें दोनों ने बताया, शूटिंग का पहला दिन। दोनों ने अपने को-स्टार्स व निर्देशक को टैग किया। फिल्म का टाइटल क्या होगा अभी साफ नहीं है लेकिन दोनों स्टार्स ने इसे प्रोजेक्ट के का नाम दिया।

अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म का नाम अस्थायी रूप से 'प्रोजेक्ट के' रखा गया है। इसकी कहानी भविष्य की बताई जा रही है। ये एक sci-fi फिल्म होगी। जिसके लिए रोबोट और रोबोटिक वाहनों को डिजाइन किया गया है।
निर्देशक नाग अश्विन ने हाल में ही मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि इस फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और तमाम तैयारियों को प्रभास के मद्देनजर रखते हुए बनाया गया था। अभी भी वह प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए जो जो प्रोपर्टी का इस्तेमाल होगा उसे जीरो से तैयार किया गया है। मैं और प्रभास अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहे हैं।

साउथ के सुपरहिट निर्देशक नाग अश्विन
29 वर्षीय नाग अश्विन इंडियन सिनेमा में लोकप्रिय नाम है। जिन्होंने साउथ सिनेमा के लिए कई सुपरहिट फिल्मों का लेखन व डायरेक्टशन किया है। साल 2015 डायरेक्शन क्षेत्र में फिल्म Yevade Subramanyam से डेब्यू किया था।

Mahanati फिल्म
साल 2018 में कीर्ति सुरेश स्टार फिल्म Mahanati को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया। ये फिल्म न केवल सुपरहिट रही बल्कि ढेर सारे अवॉर्ड्स भी जीते। 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, बेस्ट फीचर फिल्म तेलुकू, फिल्म फेयर बेस्ट डायरेक्टर व अन्य अवॉर्ड्स इस फिल्म ने जीते।

अमिताभ बच्चन की फिल्में
बिग बी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह इस प्रोजेक्ट के अलावा 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे' और 'गुडबाय' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन ने कोरोना काल में भी लगातार काम किया है।

दीपिका पादुकोण की फिल्में
दीपिका पादुकोण हाल में ही शाहरुख खान की फिल्म पठान के लिए काम कर रही थी। अब वह अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं। दीपिका पादुकोण 'द इंटर्न' के अलावा शकुन बत्रा की एक फिल्म में भी नजर आएंगी।

प्रभास की फिल्में
प्रभास ने हाल में ही राधे श्याम फिल्म का काम पूरा किया है। जिसमें वह पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं ओम राउत के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' का भी हिस्सा होंगे।


Click it and Unblock the Notifications