..................... Production was never on my mind, says Anushka Sharma on NH10 - Hindi Filmibeat

जो सोचा नहीं, वो करतीं हैं अनुष्का शर्मा!

'एनएच 10' के साथ बॉलीवुड को अनुष्का शर्मा का एक नया चेहरा दिखेगा। जी हां, अनुष्का की फिल्म एनएच10 का ट्रेलर लांच हो चुका है और उसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। ट्रेलर में अनुष्का की काफी तारीफ की जा रही है, जबकि कहानी में संस्पेंस अभी तक बरकरार है। आपको बता दें, इस फिल्म के साथ अनुष्का निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं।

बहरहाल, इस नए क्षेत्र में आने पर अनुष्का शर्मा कहती हैं कि उन्होंने कभी फिल्म निर्माता बनने की नहीं सोची थी। इस फिल्म की कहानी ने उन्हें इस क्षेत्र में आने में मदद की। इस फिल्म को लेकर अनुष्का बेहद उत्साहित हैं। वे बताती हैं, यह पहले से सोचा गया विचार नहीं था, बल्कि इस फिल्म ने मुझमें निर्माता बनने का जज्बा जगाया।

आपको बता दें, 'एनएच10' अनुष्का के अलावा नील भूपलम और दर्शन कुमार भी हैं। दर्शन इससे पहले फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिख चुके हैं। जैसा की ट्रेलर में दिखाया गया है, फिल्म में मारधाड़, हत्या, गाली-गलौज सब कुछ है। वहीं, अनुष्का भी इसमें काफी गंभीर भूमिका में दिख रही हैं।

अनुष्का का कहना है कि वह फिल्म निर्माता के रूप में दर्शकों को अच्छी फिल्में देना चाहती हैं। अनुष्का की फिल्म 'एनएच10' का निर्देशन नवदीप सिंह कर रहे हैं। फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X