'बैंग-बैंग' की टीम पहुंची हाईकोर्ट, 70 वेबसाइटों बैन करने की मांग
2 अक्टूबर को रितिक रोशन की फिल्म 'बैंग-बैंग' रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के गाने, एक्शन, रोमांस सब कुछ लोगों को पागल कर रहे हैं। रितिक और कैटरीना के फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि फिल्म के निर्माताओं ने 70 वेबसाइटों की लिस्ट लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं।
निर्माताओं की मांग है कि इन 70 वेबसाइटों को तत्काल बैन किया जाये क्योंकि यह लोग बिना हमारी इजाजत के अपने वेबसाइटों पर हमारी फिल्म के बारे में खबरें पहुंचा रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म को नुकसान हो रहा है।
निर्माताओं की ओर से कहा गया है कि इस वजह से उन्हें बीते दिनों में 20 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। मालूम हो कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग-बैंग' 150 करोड़ की बहुत महंगी फिल्म है।
Pics: होश उड़ा देगा 'बैंग बैंग' में रितिक-कैटरीना का हॉट रोमांस
इस फिल्म में ली़ड रोल रितिक रोशन और कैटरीना कैप प्ले कर रहे हैं। एक्शन-रोमांस का किरदार प्ले करने वाले रितिक रोशन इस फिल्म में आपको पॉप स्टार माइकल जैक्सन को श्रद्दांजलि देते दिखायी देंगे लेकिन रितिक के साथ बराबरी का साथ फिल्म की हिरोईन कैटरीना ने भी दिया है जिनका कहना है कि वाकई में रितिक संग काम डांस करना बेहद चैलेंजिग था मेरे लिेए।
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' में एक्शन और रोमांस का जबरद्स्त तड़का लगा है। फिल्म के गाने लोगों को पागल बना रहे हैं, फिल्म के टाइटल ट्रैक में रितिक-कैटरीना की हॉट कमेस्ट्री देखते ही बनती है। तो वहीं फिल्म में रितिक ने ऐसे एक्शन सीन किये हैं जो कि आज तक किसी हॉलीवुड फिल्म में भी नहीं हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
