जल्द आएगी राउडी राठौर- पार्ट 2

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत राउडी राठौर भी इस साल की सुपरहिट फिल्मों में अपनी नाम शामिल कर चुकी है और इसलिए इसके प्रोड्यूसर ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना शुरु कर दी है।
यह फिल्म निर्देशक प्रभु देवा की दूसरी फिल्म है और उनकी पहली फिल्म वांटेड की तरह ही हिट तेलुगू फिल्म का रीमेक है। सोनाक्षी सिन्हा की भी ये दूसरी फिल्म है और सबसे खास बात है कि अक्षय ने इस फिल्म में पांच साल बाद फिर से अपनी एक्शन इमेज को कैश किया है।
राउडी राठौर के सीक्वल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट फिल्म की सफलता को मनाने के लिए रखी जाने वाली पार्टी में की जाएगी। सूत्रों के अनुसार "यह पार्टी शुक्रवार को है और फिल्म के सीक्वल की घोषणा इसी पार्टी में जाएगी।"
ज्ञात हो कि इस फिल्म द्वारा 100 करोड़ का बिजनेस कर लेने के बाद अक्षय कुमार भी सलमान, शाहरुख,आमिर,अजय देवगन और रितिक रौशन के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications