फिल्म प्रोड्यूसर विजय गलानी का कैंसर से निधन- सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार के साथ बनाई थी फिल्में
फिल्म प्रोड्यूसर विजय गलानी का बुधवार (29 दिसंबर) रात को 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। विजय ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे तीन महीने पहले ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भारत से UK पहुंचे थे। गलानी के साथ फिल्म 'वीर' में निर्देशक के रूप में काम करने वाले अनिल शर्मा ने न्यूज पोर्टल से बात करते हुए उनकी मृत्यु की पुष्टि की।
अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने ढाई महीने पहले विजय गलानी से बात की थी। उन्होंने कहा, "विजय के निधन की खबर बहुत दुखद है। वह बहुत अच्छे इंसान थे और मेरे साथ उनके संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं।"

बता दें, विजय गिलानी ने एक प्रोड्यूसर के तौर पर सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ काम किया था। वह लंबे समय से बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें सलमान खान की 'वीर', अक्षय कुमार- बॉबी देओल- करीना कपूर और बिपाशा बसु स्टारर फिल्म 'अजनबी', गोविंदा और मनीषा कोइराला-स्टारर 'अचानक' और विद्युत जामवाल और श्रुति हासन की 'द पावर' शामिल हैं। द पॉवर उनकी आखिरी फिल्म थी।
विजय गलानी का बेटा प्रतीक गलानी कुछ दिन पहले लंदन से लौटा था लेकिन पिता के निधन की खबर पाकर वह फिर से लंदन के लिए रवाना हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications