मल्टिप्लेक्स में नहीं दिखेंगी नई फ़िल्में

इस मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बनने के बाद फ़िल्म निर्माताओं ने शनिवार से हड़ताल पर जाने का फ़ैसला किया है.
इसका मतलब ये हुआ कि मल्टी स्क्रीन सिनेमाघरों में कोई भी नई फ़िल्म रिलीज़ नहीं होगी.
निर्माताओं की माँग है कि सिनेमाघर मालिक टिकट बिक्री से मिलने वाला पैसा आधा-आधा बाँटे लेकिन मालिकों का कहना है कि अगर कोई फ़िल्म बढ़िया कारोबार नहीं करती है तो ये हिस्सा कम होना चाहिए.
बॉलीवुड दुनिया की सबसे बड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री है और वैश्विक मंदी की मार इस पर भी पड़ी है.
अभिनेता-प्रोड्यूसर विनय पाठक कहते हैं कि ताज़ा विवाद से दोनों पक्षों को नुकसान होगा. उनका कहना है कि इसके कारण बड़े बजट की कई फ़िल्में रुकी हुई हैं.
प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट कहते हैं कि सिनेमाघर मालिकों ने आपस में संघ बना लिया है और वे निर्माताओं को मज़बूर करने की कोशिश कर रहे हैं.
लेकिन मल्टी स्क्रीन सिनेमाघर चलाने वाली कंपनी आईनॉक्स के मुख्य परिचालन अधिकारी आलोक टंडन कहते हैं, "अगर कोई फ़िल्म अच्छा कारोबार करती है तो निर्माताओं को ज़्यादा पैसा मिलना चाहिए. लेकिन अगर कोई फ़िल्म चलती नहीं है तो उन्हें उसी अनुपात में पैसा मिलना चाहिए."
ताज़ा विवाद को देखते हुए मल्टिप्लेक्स मालिकों ने फिलहाल पुरानी फ़िल्मे दिखाने का फ़ैसला किया है.


Click it and Unblock the Notifications