'हॉट सॉन्ग' के लिए मल्लिका शेरावत से प्रोड्यूसर ने की अजीब डिमांड, 'कमर पर रोटियां सेंकना चाहता था'
एक्ट्रेस और आइटम गर्ल मल्लिका शेरावत ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हॉट सॉन्ग व आइटम सॉन्ग के लिए इंडस्ट्री में किस तरह से भद्दा कॉन्सैप्ट है, इसे लेकर खुलासा किया। मल्लिका शेरावत ने बताया कि एक बार हॉट गाने के लिए उन्हें बोला गया कि उनके कमर पर रोटियां सेकनी होगी।
द लव लाफ लिव शो में मल्लिका शेरावत ने इस भद्दे कॉन्सैप्ट का खुलासा किया। मल्लिका ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में ग्लैमरस के चलते भद्दी व वियर्ड चीजें करने पर कहा जाता है। मल्लिका ने बताया कि उन्होंने कमर पर रोटियां सेकने वाले शूट के लिए साफ इंकार कर दिया था।

मल्लिका शेरावत कहती हैं, एक बार एक प्रोड्यूसर मेरे पास आए और एक गाने सीक्वेंस के लिए मुझसे डिस्कस किया। मुझे बताया गया कि बहुत ही हॉट गाना होने वाला है। ऑडियंस को कैसे पता चलेगा कि आप हॉट है। आप इतनी हॉट हैं कि आपकी कमर पर मैं चपाती सेक सकता हूं।
मल्लिका शेरावत ने बताया कि, प्रोड्यूसर की इस भद्दी बात को सुन मैंने उनसे पूछा कि ऐसा कब होता है।मैंने उस प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया लेकिन मैं सोचने लगी कि ये कितना फनी और ऑरिजनल कॉन्सैप्ट है।
मल्लिका शेरावत ने ये भी कहा कि वह आ तक नहीं समझ पाई हैं कि इंडिया में हॉट होने के मायने आखिर है क्या। मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं को लेकर हॉटनेस के परसेप्शन काफी अजीबोगरीब हैं। जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो हॉटनेस को लेकर अजीब सोच थी लेकिन अब हलात सुधरे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











