रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे स्टार डायरेक्टर- 'जब सब खत्म होगा तो मैं तुम्हारे साथ काम करूंगा'
सुशांत सिंह राजपूत केस के तीन महीने होने से पहले रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो गई। हालांकि इस पूरे मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई है ड्रग्स मामले को लेकर। बीते एक महीने से सीबीआई के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय लगातार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है।
सीबीआई जांच में रिया को लेकर कोई अहम जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन मीडिया पर रिया को लेकर चल रही खबरों की निंदा कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए की। खासकर रिया की एनसीबी द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद #JusticeforRhea का टैग चर्चा में रहा।

फिलहाल रिया को भायखला जेल भेजा गया है। जहां पर उन्हें हिरासत में रखा जाएगा। डायरेक्टर निखिल द्विवेदी ने भी रिया के सपोर्ट में कई ट्वीट किए हैं। खासतौर पर निखिल ने रिया को काम देने की बात भी कही है।


Click it and Unblock the Notifications