दो हफ्ते बाद रिलीज होंगी नई फिल्में
फिल्म निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच चल रही लड़ाई का अभी तक कोई हल नही निकल पाया है जिससे दर्शकों को नई फिल्मों के लिए दो हफ्ते और इंतजार करना पड़ सकता है। दोनों समूहों में फिल्मों से होने वाले लाभ के बंटवारे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
कल हुई मीटिंग में भी कोई हल नही निकल पाया है जिससे निर्माताओं व वितरणकर्ताओं ने तय किया है कि वे दो हफ्ते बाद सिंगल स्क्रीन पर नई फिल्में रिलीज करेंगे ताकि दर्शकों को परेशानी न उठानी पड़े। इस मौके पर उन्होंने नई फिल्मों और सिंगल थियेटरों के नामों की घोषणा की।
गौरतलब हो कि फिल्म निर्माताओं ने मल्टीप्लेक्स मालिकों से फिल्म के लाभ में बराबर के हिस्सेदारी की मांग की है जिस पर मल्टीप्लेक्स मालिकों ने फिल्म के रिलीज होने के पहले हफ्ते में 50 प्रतिशत दूसरे हफ्ते मे 60 प्रतिशत और तीसरे हफ्ते में 70 प्रतिशत अपने पास रखने की बात कही। इस पर विरोध के चलते 3 अप्रैल से तब तक फिल्म रिलीज करने से मना कर दिया है जब तक इस बात का कोई हल नही निकल पाता है।
फिलहाल सिंगल स्क्रीन पर ही दर्शक नई फिल्मों का आनन्द ले पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











