कार्तिक आर्यन के बचाव में आए प्रोड्यूसर कुमार मंगत, कहा - आज भी वो पैर छूने के बाद ही बाद करता है
कार्तिक आर्यन के बारे में आजकल चर्चा काफी हैं लेकिन ये सारी खबरें निगेटिव ज़्यादा हैं। कभी उन्हें गैर ज़िम्मेदाराना कहा जाता है तो कभी उन्हें ज़्यादा डिमांड करने वाला कह दिया जाता है। कुछ ने कहा कि उनके सर पर स्टारडम चढ़कर बोल रही है। अब कार्तिक आर्यन के बचाव में आए हैं प्यार का पंचनामा प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक।
कार्तिक के बारे में बात करते हुए कुमार मंगत ने कहा कि वो बेहद सुलझे हुए इंसान हैं। उनके सर पर ना तो स्टारडम चढ़ी है और ना ही वो गैर ज़िम्मेदाराना है। कुमार मंगत ने कहा कि कार्तिक, आज भी जहां भी मिलते हैं, पांव छूने के बाद ही बाद करते हैं।

साथ ही कार्तिक पर लग रहे इल्ज़ाम कि वो स्क्रिप्ट में बदलाव मांगते हैं, इसका भी खंडन करते हुए कुमार मंगत ने कहा कि कार्तिक ने आज तक कभी किसी स्क्रिप्ट में बदलाव नहीं मांगा है। कुमार मंगत और कार्तिक आर्यन जल्दी ही एक फिल्म पर काम करने वाले हैं।
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन के बारे में सारी चर्चा तब शुरू हुई जब धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक आधिकारिक घोषणा के बाद बताया कि कार्तिक अब दोस्ताना 2 का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद कार्तिक के डिमांड और unprofessional होने की खबरें उड़ने लगीं। इसके बाद कार्तिक के शाहरूख खान की रेड चिलीज़ के एक प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर आई।
वहीं आनंद एल राय के साथ उनकी एक लगभग फाईनल फिल्म के बारे में आनंद ने साफ कह दिया कि उन्होंने कार्तिक को कोई फिल्म ऑफर नहीं की है। हालांकि सूत्रों की मानें तो कार्तिक ने दोस्ताना 2 की डेट्स धमाका को दे दी जिसके बाद सारी दिक्कतें शुरू हुईं।

छोटी उम्र में लंबा सफर
कार्तिक आर्यन ने कम उम्र में बॉलीवुड में बुलंदी पाई है। ऐसा बहुत ही कम लोगों के साथ हो पाता है। खासतौर से वो लोग जो बॉलीवुड से बाहर के हों, उनके लिए यहां पांव जमाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने जो किया है वो काबिले तारीफ है।

करियर की शुरूआत
कार्तिक ने शुरूआत की 2011 में प्यार का पंचनामा नाम की फिल्म से। इस समय कार्तिक आर्यन की उम्र थी केवल 21 साल। लेकिन फिल्म में कार्तिक का जादू और उनका लंबा चौड़ा डायलॉग काम कर गया और वो रातों रात फेमस हो गए।

रातों रात बन गए स्टार
प्यार का पंचनामा से कार्तिक आर्यन का monologue काफी फेमस हो गया और वो युवा वर्ग को भा गए। इसके बाद उनके लिए आगे का रास्ता काफी आसान था। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने उन्हें बेस्ट डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी किया था।

कठिनाई भरा सफर
प्यार का पंचनामा के बाद कार्तिक आर्यन फिल्मों में औंधे मुंह गिरे। पहले आकाश वाणी और फिर सुभाष घई की कांची। दोनों ही फिल्में कब आईं और कब गईं किसी को पता नहीं चला।

नहीं मानी हार
लेकिन इसके बाद भी कार्तिक आर्यन हारे नहीं। 2016 में प्यार का पंचनामा 2 के साथ कार्तिक ने वापसी की। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड और नॉमिनेशन भी मिले।

स्टारडम का स्वाद चखा
कार्तिक आर्यन की किस्मत पलटी 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ। इस फिल्म ने रातों रात कार्तिक आर्यन को एक सफल बॉक्स ऑफिस स्टार बना दिया। वहीं फिल्म के लिए कार्तिक ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए।

तेज़ स्पीड में बढ़ा करियर
बस तब से कार्तिक की गाड़ी जो चली तो रूकी ही नहीं। इसके बाद लुका छुपी और पति पत्नी वो के साथ कार्तिक झंडे गाड़ रहे हैं। ये लगातार उनकी तीसरी हिट फिल्म थी जिसके बाद उन्हें लव आजकल का करारा झटका लगा।

साथ खड़े हैं लोग
9 साल के करियर में 8 फिल्में करने के बाद कार्तिक आर्यन सबके फेवरिट बन चुके थे। हालांकि एक तरफ धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म हाथ से जाने के बाद उनके लिए आगे का सफर काफी मुश्किल भरा हो गया। लेकिन कार्तिक पर राय को लेकर इंडस्ट्री भी दो हिस्सों में बंटी है। कुछ लोग उन्हें Unprofessional कह रहे हैं तो ढेरों लोग उनका साथ देने को भी खड़े हैं।

फैन्स भी दे रहे साथ
कार्तिक के पास फीमेल फैन्स की भरमार है। यही कारण है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट हमेशा फैन्स के दिल और प्यारी बातों से पटे पड़े रहते हैं। वहीं कार्तिक के बारे में निगेटिव खबरें सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स भी मज़बूती से कार्तिक के साथ खड़े हैं।

संभाल रहे हैं अपना स्टारडम
कार्तिक को वर्तमान में बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जा रहा है। 2019 में उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 सूची में मुकाम हासिल किया था। अपनी विभिन्न बड़ी परियोजनाओं और कई ब्रांड विज्ञापनों के साथ कार्तिक आर्यन ने इस शानदार सूची में 67 वां स्थान प्राप्त किया था।


Click it and Unblock the Notifications

