'विक्की डोनर' की तरह 'बनाना' भी इतिहास रचेगी!
जॉन ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मेरी फिल्म बनाना से बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू करने वाले निर्देशक इम्तियाज अली के भाई साजिद अली दर्शकों के एक बेहतर फिल्म देंगे।बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग नवंबर-दिसंबर से शुरू की जाएगी।
इससे पहले जॉन ने कहा कि वह वाइल्ट लाइफ पर भी एक फिल्म बनाना चाहते हैं। विक्की डोनर' और 'मद्रास कैफे' सरीखी फिल्मों का निर्माण करने वाले जॉन ने कहा, "हम मोटरसाइकिल चालन पर भी एक पटकथा विकसित कर रहे हैं। इसे पूरा होने में एक साल लगेगा। यह मोटरसाइकिल प्रशंसकों के लिए मोटरसाइकिल चालन की एक बेहद गहन फिल्म होगी। यह एक व्यावसायिक फिल्म होगी।"
वैसे मसाला मनोरंजन फिल्मों के बीच गैर परंपरागत और तर्कसंगत फिल्मों का प्रसार कर रहे अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम का मानना है कि बॉलीवुड में इस समय तर्कसंगत कहानियों की कमी है।
उन्होंने कहा, "एक निर्माता और अभिनेता के तौर पर मैं कहना चाहूंगा कि तर्कसंगत फिल्में बनाएं, दर्शक उन्हें पसंद करेंगे। मैं दर्शकों को शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने 'मद्रास कैफे' और 'विक्की डोनर' जैसी फिल्म को स्वीकार किया।"


Click it and Unblock the Notifications












