जल्द ही बनेगी हिट फिल्म 'धड़कन' की सीक्वेल
मुंबई। नब्बे के दशक में आयी हिट फिल्म 'आशिकी' के सीक्वेल 'आशिकी 2' के हिट होने के बाद अब कई और रोमांटिक फिल्मों के सीक्वेल बनने की बात की जा रही है। इसी कड़ी में सन 2000 में आयी धर्मेश दर्शन निर्देशित फिल्म 'धड़कन' का भी सीक्वेल बनाने की बात की जा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी ने निभाई थी। फिल्म अपने गानो के कारण भी चर्चित रही थी।
फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया है कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आप 'धड़कन' फिल्म का सीक्वेल कब ला रहे हैं। मैं खुद भी लंबे समय से इसके बारे में सोंचता रहा हूं और मैंने अब यह निर्णय ले लिया है कि मैं इस फिल्म का सीक्वेल बनाऊंगा। उन्होने बताया फिल्म की स्क्रिप्ट पहले की तरह ही होगी बस इतना ध्यान रखा जाएगा कि कहानी आज के युवाओं को रिलेट करे। फिल्म की रिलीज के बारे में उन्होने कहा है कि उम्मीद है कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी, पर हमारी कोशिश है कि फिल्म इसी साल रिलीज हो।
हालांकि रतन ने यह नहीं बताया है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभाएगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में अक्षय और शिल्पा की जगह किसी और को लिया जा सकता है। फिल्म के प्रीक्वेल ने बड़ी सफलता पाई थी।
(वन इंडिया, जल्द ही धर्मेश दर्शन से 'धड़कन 2' के बारे में बात करेगा, अगर आप के कोई सवाल हैं, तो नीचे लिखें। )


Click it and Unblock the Notifications












