नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- अब बुरे फंसे फिल्म के प्रोड्यूसर, तनुश्री के लिए बोल दी ये बात
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में अब फिल्म के प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी भी फंस गए है। बता दें कि एक लीडिंग चैनल ने इस मामले मे स्टिंग ऑपरेशन किया गया था जिसमें उनके ऐसे बयान रिकॉर्ड हुए हैं जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाले है। उन्होने कहा कि उस दिन शायद तनुश्री दत्ता के पीरियड्स चल रहे थे और इसी के कारण वो काफी ज्यादा इरिटेट हो रहीं थीं। उनके इस बयान ने तहलका मचा दिया है और लगातार उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
गौरलतब है कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के प्रोड्यूसर ने ये भी बताया कि उनको पूरी बात तो नहीं पता है कि क्या हुआ था लेकिन कुछ तो हुआ था। उनका कहना है कि इसके बाद तनुश्री नाराज होकर अपनी वैन में चली गईं थी और वापस नहीं लौटीं थी।

काफी समय तक वापस ना आने पर प्रोड्यूसर ने तनुश्री के मैनेजर से बात की और उनको वापस सेट पर आने के लिए बोला क्योंकि उनका काफी ज्यादा नुकसान हो रहा था और शूट खत्म होने के कुछ दिन ही बचे थे।
ये सारी बातें लगातार वायरल हो रहीं है। गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिसके बाद लगातार खबरें आ रहीं है।


Click it and Unblock the Notifications