आंखें प्रोड्यूसर गौरांग दोषी एक हफ्ते से दुबई जेल में बंद, नहीं लौटा रहे हैं पैसे
मशहूर प्रोड्यूसर गौरांग दोषी, पिछले एक हफ्ते से दुबई जेल में बंद हैं। खबर है कि उन्होंने सेवेंथ सेंस नाम की एक वेब सीरीज़ की शूटिंग के लिए 150 लोगों की एक टीम के टिकट एक ट्रैवेल कंपनी से बुक करवाए थे। इसकी कीमत करीब 40 लाख रूपये के करीब है और अभी तक गौरांग दोषी ने ट्रैवेल एजेंट को पैसे नहीं लौटाए हैं।
दैनिक भास्कर से जुड़े अमित कर्ण की एक रिपोर्ट की मानें तो गौरांग को पिछले हफ्ते दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया था और तब से वो जेल में बंद हैं। हालांकि उनकी टीम से जुड़े लोगों को इस बात की कोई जानकारी नही हैं।

उनकी टीम से जुड़े एक सदस्य का कहना है कि पिछले 10 दिन से वो गौरांग के संपर्क में नहीं हैं क्योंकि सब दूसरे प्रोजेक्ट में काम करने में लग गए थे। वहीं सेवेंथ सेंस नाम की इस वेब सीरीज़ में आर माधवन, रोहित रॉय, विजय राज़, एली अवराम, आशिम गुलाटी जैसे बड़े नाम शामिल थे।
सभी कलाकारों को 20 परसेंट टोकन अमाउंट देकर दुबई बुलाया गया था लेकिन इसके बाद, सीरीज़ के फाईनेंसर ने पैसे लगाने से मना कर दिया। उन्हें रचनात्मक लेवेल पर सीरीज़ पसंद नहीं आ रही थी।

सितंबर 2020 में शुरू हुई शूटिंग
सेवेंथ सेंस नाम की इस वेब सीरीज़ की शूटिंग सितंबर 2020 में शुरू हुई थी। जब पूरी कास्ट और क्रू दुबई पहुंची तो गौरांग और फाईनेंसर के बीच की अनबन की बात सामने आई। दस दिन की शूटिंग के बाद सब वापस लौट आए थे।

पहले भी कंट्रोवर्सी से घिरे
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब गौरांग दोषी का नाम कंट्रोवर्सी में घिरा हो। उनकी पहली पत्नी ने उन पर दहेज उत्पीड़न का केस किया था जिसके बाद अदालत ने उन्हें तीन साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई थी।

आंखें 2 को लेकर कंट्रोवर्सी
गौरांग दोषी, हाल ही में आंखे 2 को लेकर भी काफी विवादों में रहे हैं। खबर है कि आंखें 2 गौरांग दोषी के बिना ही बनेगी और गौरांग को फिल्म पर से अपने अधिकार छोड़ने ही पड़ेंगे।

पिछली बार आंखें का तमाशा
पिछली बार भी गौरांग दोषी ने आंखें 2 को लेकर काफी तमाशा किया था। उन्होंने फिल्म का मुहुर्त भी करवा लिया था और बड़ी सी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी अनाउंस कर दी थी। बाद में फिल्म के को प्रोड्यूसर ने इस पर आपत्ति की। स्टारकास्ट अनाउंस होने के बाद भी फिल्म डिब्बाबंद हो गई थी।

गर्लफ्रेंड ने भी लगाए आरोप
इससे पहले 2007 में एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने भी गौरांग दोषी पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाय था। इसके बाद गौरांग के खिलाफ, फ्लोरा सैनी ने केस भी दर्ज किया था।

ट्वीट कर लगाया था मी टू का आरोप
फ्लोरा ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि कैसे गौरांग दोषी ने 1 एक साल तक अपने रिलेशनशिप में फ्लोरा के साथ केवल मारपीट की है। उनके जबड़े की हड्डी तक टूट गई थी।

अमिताभ बच्चन भी आए थे विवादों
गौरांग दोषी के कारण अमिताभ बच्चन भी विवादों में आ चुके हैं। जब पूरी इंडस्ट्री ने एक जुट होकर मीटू के आरोपियों के साथ काम ना करने का फैसला किया था, गौरांग दोषी ने फ्लोरा सैनी के लगाए आरोपों के बाद, अमिताभ बच्चन के साथ हैप्पी एनिवर्सरी नाम की फिल्म अनाउंस की थी।


Click it and Unblock the Notifications












