निर्माता-निर्देशक विपुल शाह ने "ह्यूमन" से शेफाली शाह के भूमिका पर की बात, देखिए VIDEO
डिज़नी+ हॉटस्टार के ह्यूमन का हाल ही में लॉन्च किये गए ट्रेलर को बेहद पसंद किया जा रहा है जो भारत में ह्यूमन ड्रग ट्रायल पर आधारित एक मेडिकल थ्रिलर है। सस्पेंस थ्रिलर, ह्यूमन, दवाइयों की दुनिया और हत्या, रहस्य, वासना और हेरफेर की मनोरंजक कहानी के साथ लोगों पर इसके प्रभाव के अप्रत्याशित रहस्यों को उजागर करती है।
विपुल अमृतलाल शाह और मोज़ेज़ सिंह द्वारा निर्देशित, डिज़नी+ हॉटस्टार स्पेशल सीरीज़ को मोज़ेज़ सिंह और इशानी बनर्जी ने लिखा है। श्रृंखला में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शेफाली शाह और बहुमुखी अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के साथ विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे के साथ-साथ तारकीय कलाकारों की टोली शामिल हैं।

निर्माताओं ने अब एक ओर शॉर्ट वीडियो रिलीज़ कर दिया है जिसमें विपुल अमृतलाल शाह और मोज़ेज़ सिंह ने 'ह्यूमन' की दुनिया और शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी और विशाल जेठवा के प्रमुख कैरेक्टर्स की एक झलक साझा की है।
बता दें कि "ह्यूमन में डॉ. गौरी नाथ की भूमिका में शेफाली को देखना निश्चित रूप से एक ट्रीट होगी!घातक दुष्प्रभावों के बावजूद, एक नई दवा के विकास को तेजी से ट्रैक करने के लिए एक फार्मा द्वारा भारत के ढीले क्लीनिकल ट्रायल रूल्स का उपयोग किया जा रहा है। इस बीच, 35 वर्षीय डॉ. सायरा सभरवाल को आइकोनिक 45 वर्षीय डॉ. गौरी नाथ की देखरेख में भोपाल के प्रमुख अस्पताल में एक ड्रीम जॉब मिल जाती है। गौरी के संरक्षण में सायरा का विकास होता है और धीरे-धीरे दोनों महिलाएं चिकित्सा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर एक गहरा रिश्ता बनाने लगती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











