इस फिल्ममेकर ने किया आठ फिल्मों का ऐलान, सभी बड़ी डेट्स को किया ब्लॉक, सलमान-शाहरुख को लगेगा झटका

Dinesh Vijan Movie Announcement: फिल्ममेकर दिनेश विजन ने 2024 में अपने प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत स्त्री 2 और छोटे बजट की सुपरहिट मुंज्या जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सफलता हासिल की।
दिनेश विजन ने शेयर की लिस्ट
सुपरनैचुरल यूनिवर्स की शानदार सफलता के कारण, मैडॉक फिल्म्स ने अब आने वाली फिल्मों की एक डिटेल लिस्ट का ऐलान किया है, जिसमें मच अवेटेड 'शक्ति शालिनी' और 'चामुंडा', 'स्त्री 3', 'मुंज्या 2' और 'भेड़िया 2' शामिल हैं।
2025 और 2026 की फिल्में
2025 में यूनिवर्स की पहली फिल्म आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना की थामा होगी, जो दिवाली पर रिलीज होगी। इसके बाद 31 दिसंबर को 'शक्ति शालिनी' रिलीज होगी। 2026 में वरुण धवन 'भेड़िया 2' के साथ वापसी करेंगे। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। फिर साल की दूसरी रिलीज 'चामुंडा' होगी, जो 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
2027 और 2028 की फिल्में
साल 2027 में 'स्त्री 3' के साथ श्रद्धा कपूर की वापसी होगी। फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होगी। साल की दूसरी रिलीज 'मुंज्या' का सीक्वल महा मुंज्या होगी, जो 24 दिसंबर को रिलीज होगी। 2028 में, मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का समापन MCU की तर्ज पर 11 अगस्त को होने वाली पहली महायुद्ध और 18 अक्टूबर को दिवाली पर होने वाली दूसरी महायुद्ध के साथ होगा। ये दोनों फिल्में एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और एंडगेम की तरह ही फ्रैंचाइज खत्म होगी।
क्या है Dinesh Vijan का कहना...
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के पीछे के शख्स दिनेश विजन ने कहा, "मैडॉक में हमारा मिशन हमेशा कुछ नया करना और मनोरंजन करना रहा है। हमने ऐसे अट्रैक्टिव किरदार गढ़े हैं जो दर्शकों को पसंद आते हैं, जो भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत पर आधारित हैं। इस गहरे कनेक्शन ने हमारी कहानियों को ना केवल भरोसेमंद बनाया है, बल्कि सार्थक भी बनाया है। साथ ही, एक फैनबेस के साथ, हम अब कुछ और भी बड़ा करने के लिए मंच तैयार कर रहे हैं। हम दर्शकों को 2028 और उसके बाद की इस जर्नी पर ले जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते - और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं!"


Click it and Unblock the Notifications











