''हम शाहरुख खान की फिल्म के साथ CLASH नहीं करना चाहते....''
2018 की सबसे बड़ी क्लैश टल सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की क्रिसमस रिलीज और सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ की।
दोनों ही फिल्मों की रिलीज तारीख 21 दिसंबर 2018 तय की गई है। लेकिन हाल ही सामने आया है कि केदारनाथ की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा यह क्लैश बिल्कुल नहीं चाहती हैं। प्रेरणा अरोड़ा ने शाहरुख़ खान से मुलाकात भी की थी।

प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म की रिलीज डेट और क्लैश पर अब खुलकर बात की और कहा कि अभी फिल्म की कोई रिलीज तारीख तय नहीं हुई हैं, हम शाहरुख़ की फिल्म के सामने केदारनाथ रिलीज नहीं करना चाहते हैं। हमें यदि कोई अच्छी तारीख मिलती है.. तो हम पक्के तौर पर डेट बदल देंगे।
खैर, शाहरुख इस बात के बाद चैन की सांस ले सकते हैं। बता दें, आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी दिखेंगी। फिल्म एक बौने आदमी की कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications