म्यूज़िक कंपनी वीनस के मालिक चंपक जैन का निधन, कई फिल्में की हैं प्रोड्यूस
बॉलीवुड के लिए आज का दिन एक और बुरी खबर लेकर आया जब मशहूर प्रोड्यूर वीनस जैन का Brain Haemorrhage के बाद निधन हो गया। चंपक जैन मशहूर म्यूज़िक कंपनी वीनस टेप्स और रिकॉर्ड्स के मालिक थे।
उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे किया जाएगा। तब तक उनका पार्थिव शरीर, उनके आवास पर दर्शन के लिए रखा गया है। चंपक जैन ने अक्षय कुमार स्टारर मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

उनके निधन की खबर सुनते ही सोनू सूद सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि चंपक जैन, रतन जैन, गिरीश जैन के भाई हैं। सभी भाईयों ने मिलकर वीनस कंपनी की शुरूआत की थी।
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा - चंपक जी के अचानक निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वो एक बेहतरीन इंसान थे। उनके साथ काफी यादें जुड़ी हैं। पूरे परिवार के साथ मेरी सहानुभूति।


Click it and Unblock the Notifications











