बोनी की पहली पत्नी मोना की कैंसर से मौत

मोना का रविवार को कैंसर के कारण निधन हो गया। 48 वर्षीया मोना के कई अंग कैंसर से पीड़ित थे। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मोना एक दोस्त, अच्छी मां और संवेदनशील इंसान थीं। वह काफी सकारात्मक सोच वाली महिला थीं।
आपको बता दें कि बोनी कपूर ने मोना सूरी कपूर को 1996 में तलाक देकर अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली थी। मोना कपूर और बोनी कपूर को शादी से दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशूला हैं। तलाक लेने के बाद भी मोना बोनी के माता-पिता के पास रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











