अनुष्का शर्मा का कमबैक - बुलबुल टीम के साथ फिर कर रही हैं डराने और रूलाने की तैयारी
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है और उनकी प्यारी सी गुड़िया का नाम है वामिका। इसलिए वामिका की देखभाल में व्यस्त अनुष्का शर्मा परदे पर कब वापसी करेंगी ये तो नहीं पता। लेकिन अनुष्का शर्मा बतौर प्रोड्यूसर वापसी कर चुकी हैं और फटाफट अपनी कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स के लिए प्रोजेक्ट फाईनल कर रही हैं।
जहां बाकी प्रोजेक्ट अभी शुरूआती स्टेज पर हैं वहीं अनुष्का ने अपनी बुलबुल टीम के साथ अगला प्रोजेक्ट फाईनल भी कर लिया है। ये प्रोजेक्ट बुलबुल की ही तरह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर होगी जो औरतों की कहानी मज़बूती से बताएगी।

इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगी बुलबुल की डायरेक्ट अन्विता दत्त वहीं लीड होंगी बुलबुल की हीरोइन तृप्ति डिमरी। गौरतलब, बुलबुल एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सुपरनैचुरल थ्रिलर थी जिसने दर्शकों का दिल जीता था।
बात करें क्लीन स्लेट फिल्म्स के बाकी प्रोजेक्ट्स की तो अनुष्का शर्मा जहां आदित्य रॉय कपूर के साथ एक एक्शन फिल्म बनाने वाली हैं वहीं दूसरी तरफ, साक्षी तंवर के साथ एक 47 साल की सशक्त महिला की कहानी बताने वाली हैं। इसके अलावा नवदीप सिंह, सनी कौशल के साथ कनेडा नाम की फिल्म बना रहे हैं जिसे अनुष्का शर्मा की कंपनी प्रोड्यूस करेगी।

NH10 से हुई शुरूआत
अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरूआत की थी NH10 के साथ। ये प्रोडक्शन हाउस अनुष्का शर्मा और उनके भाई करूणेष शर्मा मिलकर चलाते हैं। और बीते कुछ सालों में इस प्रोडक्शन हाउस ने शानदार कंटेंट परोसा है।

परीकथाओं से प्यार
अनुष्का शर्मा को भूत प्रेत और तिलिस्मी दुनिया से कितना प्यार है, ये उनकी कंपनी के बैनर तले बनाई गई फिल्मों में साफ दिखा। जहां फिल्लौरी और परी में अनुष्का खुद नज़र आईं वहीं बुलबुल में उन्होंने तृप्ति डिमरी को कमान संभालने दी।

परदे पर आखिरी बार
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा बड़े परदे पर आखिरी बार, फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम के प्रमोशनल गाने कुड़ी नू नचने दे के लिए थिरकती दिखीं थी। इस गाने में बॉलीवुड की कई हीरोइनों ने हिस्सा लिया था और सबने इरफान के लिए ये फिल्म प्रमोट की थी।

शादी के बाद आखिरी फिल्म
शादी के बाद अनुष्का शर्मा पहली और आखिरी बार दिखीं, शाहरूख खान स्टारर फिल्म ज़ीरो में जो दिसंबर 2018 में रिलीज़ हुई। इसके बाद से अनुष्का शर्मा परदे से गायब हैं।

परदे के पीछे काम
हालांकि अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लनी स्लेट फिल्म्स लगातार काम कर रही है और प्रोड्यूसर के तौर पर अनुष्का ने बेहतरीन काम किया है। उनकी वेब सीरीज़ पाताल लोक को बेहद पसंद किया।

अफवाहों का बाज़ार
वहीं अनुष्का जितने समय परदे से दूर रहीं, अफवाहों का बाज़ार भी गर्म रहा। खबर थी कि फराह खान और रोहित शेट्टी की सत्ते पे सत्ता रीमेक के लिए अनुष्का शर्मा और ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था।

झूलन गोस्वामी बायोपिक
वहीं अनुष्का क्रिकेट के मैदान में झूलन गोस्वामी के साथ इंडिया की जर्सी में दिखाई दीं। इसके बाद कयास लगाए गए कि अनुष्का ने झूलन गोस्वामी बायोपिक के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

प्रभास की सीता?
इसके बाद अफवाहें थीं कि अनुष्का शर्मा को ओम राउत की प्रभास और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरूष के लिए अप्रोच किया गया। फिल्म में अनुष्का शर्मा को सीता के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन सारी खबरों का खंडन कर दिया गया।

करियर के 12 साल
अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत, शाहरूख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ की थी। नवंबर 2020 में अनुष्का को बॉलीवुड में कदम रखे 12 साल पूरे हो चुके हैं।

वापसी का इंतज़ार
फिलहाल अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ अपनी बेटी वामिका की देखभाल कर रही हैं। दूसरी तरफ फैन्स बड़े परदे पर उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। देखना है कि इस छोटे से ब्रेक के बाद अनुष्का किस प्रोजेक्ट के साथ अपनी वापसी करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












