इस पैन इंडिया फिल्म के साथ साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार हैं प्रोड्यूसर आनंद पंडित

By Filmibeat Desk
producer-anand-pandit-to-step-into-south-industry-with-underworld-ka-kabzaa-starring-kichcha-sudeep

Underworld Ka Kabzaa: किच्चा सुदीप, श्रिया सरन और उपेन्द्र स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' का टीज़र निर्माताओं ने जब से जारी किया है, दर्शकों को इस एक्शन से भरपूर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म निर्देशक आर चंद्रू और उपेंद्र की शानदार साझेदारी को दिखाती है। फिल्म की पैन-इंडिया रिलीज़ को प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

खास बात है कि फिल्म अंडरवर्ल्ड का कब्जा के साथ, निर्माता आनंद पंडित दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। आर. चंद्रू के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बताते हुए आनंद पंडित कहते हैं , "मैंने हमेशा से ही चंद्रू के काम की प्रशंसा की है। उनका विजन अनुकरणीय है। वह बेहतरीन कहानियों को लेकर आते हैं और इसलिए जब मैंने अंडरवर्ल्ड का कब्जा फिल्म की कहानी सुनी, तो मुझे यकीन हो गया कि यह फिल्म आम जनता के लिए बनाई गई है और मुझे इस कहानी का हिस्सा बनना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि अंडरवर्ल्ड का कब्जा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।"

अंडरवर्ल्ड का कब्जा में उपेंद्र, किच्चा सुदीप और श्रिया सरन जैसे चर्चित कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 17 मार्च को हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

श्री सिद्धेश्वर एंटरप्राइजेज और अलंकार पांडियन के सहयोग से आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को आर. चंद्रू ने निर्देशित किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X