क्या 'चेहरे' फिल्म से रिया चक्रवर्ती की हो गई है छुट्टी? सामने आया प्रोड्यूसर का चौंकाने वाला जवाब
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार चर्चा में रही हैं। तमाम आरोपों को झेल रही रिया चक्रवर्ती की जल्द ही फिल्म आने वाली है चेहरे। लेकिन चेहरे फिल्म के अब तक रिलीज हुए पोस्टर से रिया चक्रवर्ती गायब रही। इसके बाद लगातार ये सवाल उठ रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती को इस विवाद के चलते फिल्म से कहीं हटा तो नहीं दिया गया।
चेहरे फिल्म में रिया चक्रवर्ती को लेकर हाल में ही फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित से सवाल पूछा गया। फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन में भी रिया का नाम लगातार गायब है। इन सभी गतिविधियों को लेकर प्रोड्यूसर से सवाल किया गया कि आखिर रिया चक्रवर्ती को लेकर क्या स्टेट्स है, वह फिल्म का हिस्सा है या नहीं।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक आनंद पंडित ने कहा अभी ये सही समय नहीं है इस बारे में बातचीत करने का। रिया चक्रवर्ती के बारे में हम सही समय आने पर जरूर जवाब देंगे। अभी हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं।

चेहरे फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट
अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा समेत चेहरे फिल्म में कई स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 18 मार्च को रिलीज होने वाला है।

क्या चेहरे फिल्म के ट्रेलर में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती
अब सभी की नजरें चेहरे फिल्म के ट्रेलर पर है। 18 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, क्या अब रिया चक्रवर्ती नजर आएंगी, ये कल साफ हो जाएगा। ट्रेलर फिल्म का सार होता है, ऐसे में सभी महत्वपूर्ण किरदार भी नजर आते हैं, अब देखना ये है कि वह ट्रेलर में दिखेंगी या नहीं।

क्या प्रमोशन से आउट होंगी रिया चक्रवर्ती
आजकल फिल्म चेहरे का प्रमोशन पर जोर दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रिया को प्रमोशन से भी दूर रखा जा रहा है। इस बारे में फिल्म की टीम विचार कर रही है। लेकिन अभी तक रिया ने खुद भी इस फिल्म का प्रचार नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि रिया को प्रमोशन से आउट कर दिया गया है।

रूमी जाफरी बनाएंगे रिया संग फिल्म
चेहरे फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी लगातार रिया के समर्थन में बोलते आए हैं। हाल में ही खबरें आई थीं कि रूमी जाफरी सुशांत और रिया पर जो लवस्टोरी फिल्म बनाने वाले थे, उस पर एक बार फिर नए सिरे से काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











