डील साइन कर मुश्किल में फंसी सनी लियोन
मुंबई। बॉलीवुड में एक स्टार का दर्जा रखने वाली सनी लियोन का आइटम सांग 'लैला' फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रहा है। इसके सफल होने के साथ ही सनी की मांग दर्शकों के बीच बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें फिल्म निर्माता पराग सांघवी ने एक साथ तीन फिल्मों के लिए साइन किया है। जिसके लिए उन्हें पांच करोड़ रूपये दिये गये है।
इस डील के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि जब तक यह तीनों फिल्में पूरी नहीं हो जाती सनी लियोन किसी और फिल्म में काम नहीं करेंगी। जिससे कि सनी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। दरअसल यह एक ऐसा वक्त है जब सनी लियोन को फिल्मों में लगातार मौके मिल रहे हैं। जिसका वह भी खूब फायदा उठाना चाह रही हैं। अत: वह किसी और कंपनी से ऐसा करार नहीं करना चाहती है।
वहीं प्रोड्यूसर पराग का कहना है कि हमने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है। हम एक म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग पर काम करते हैं। सनी अपनी मर्जी से किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
