..................... Priyanka Chopra to shoot Mary Kom's biopic in Manali - Hindi Filmibeat

मैरीकॉम के लिए मनाली बनेगा मणिपुर

लंबे समय से चर्चा है कि ओलंपिक में भारत का नाम रौशन करने वाली मु्क्केबाज मैरीकॉम के जीवन पर आधारित फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा काफी मेहनत कर रही हैं लेकिन दोस्तों मेहनत केवल प्रियंका मैडम ही नहीं कर रही हैं बल्कि फिल्म की पूरी टीम कर रही हैं।

खबर है कि ओमंग, जो कि फिल्म के सेट लगाते हैं, ने अब फिल्म को मनाली में शूट करने जा रहे हैं क्योंकि मणिपुर जो कि मैरीकॉम का घर है, वहां पर फिल्म के हिसाब से उन्हें लोकेशन नहीं मिली। अब ओमंग मनाली को ही मणिपुर बनायेंगे और दिखायेंगे। प्रियंका आज शूटिंग के लिए मनाली पहुंच भी जायेंगी।

गौरतलब है कि एशिया की सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस बार संजय लीला भंसाली की फिल्म में मुक्केबाज मैरीकॉम का रोल कर रही हैं जिसके लिए वह अपनेआप को मैरीकॉम जैसा गठिला बनाने की कोशिश कर रही है, प्रियंका ने कहा कि उन्होंने वजन कम किया है ताकी वो अपने रोल के साथ न्याय कर सके। प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि वह मैरीकॉम को रोल कर रही हैं।

मैरीकॉम तो सुपरवोमेन मानने वाली प्रियंका चोपड़ा की पूरी कोशिश है कि वह अपने रोल से न्याय कर सकें। प्रियंका इसके लिए आज कल किताबें भी पढ़ रही हैं ताकि वह मैरीकॉम को सही तरह से पर्दे पर पेश कर पायें।

आईये आपको बताते हैं प्रियंका से जुड़ी दिलचस्प बातें....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X