प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मिल गया शादी का लाइसेंस, वरना अवैध मानी जाती शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस शादी को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और हर तरह की तैयारी कर रहें है। इस समय खबर आ रही है कि दोनो को अमेरिका में शादी लाइसेंस मिल गया है क्योंकि उसके बिना वहां पर शादी अवैध मानी जाती है। हालांकि अभी तक उनका लाइसेंस भारत नहीं आया है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह निक और प्रियंका ने ब्रेवरी हिल्स कोर्टहाउस में जाकर इसके लिए आवेदन किया था जो कि मंजूर कर लिया गया है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरफ से अभी तक शादी की डेट को लेकर किसी भी तरह की खबरें सामने नहीं आईं है लेकिन ऐसी चर्चा है कि दिसंबर के महीने में दोनो राजस्थान के मेहरानगढ़ के किले में शादी कर सकतें है।

खबरें तो यहां तक आईं थी कि इस किले को लेकर सभी तरह की तैयारियां शुरु हो गई थीं और किले की बुकिंग भी कर ली गई थी। फिलहाल प्रियंका और निक शादी के पहले इस लाइसेंस को भारत लाने वाले हैं और शादी के बाद अमेरिका में रहने के लिए उसकी जरूरत पड़ेगी और इस शादी के लाइसेंस के साथ ही दोनो वैध रुप से पति पत्नी माने जाएंगे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे को काफी समय डेट कर रहें थे और हाल ही मे अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए दोनो ने भारत में ही मंगनी और रोका सेरेमनी की थी।


Click it and Unblock the Notifications