विशाल भारद्वाज के लिए प्रतिबद्ध प्रियंका चोपड़ा

कहा जा रहा था कि प्रियंका ने 'सात खून माफ' के लिए हॉलीवुड के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। वह कहती हैं, "मैं इस फिल्म में काम करने के लिए और विशाल भारद्वाज के प्रति प्रतिबद्ध थी।" प्रियंका को 'कमीने' के बाद एक बार फिर भारद्वाज के साथ काम करने की खुशी है।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारद्वाज देश के एक बहुत अच्छे फिल्मकार हैं इसलिए उनके साथ दोबारा काम करना एक अच्छा अवसर है। उन्होंने मुझमें विश्वास जताया है इसलिए मैं थोड़ी घबराई हुई और चिंतित भी हूं।" रस्किन बॉन्ड की कहानी 'सुसानाज सेवन हस्बेंड्स' पर आधारित 'सात खून माफ' ने प्रियंका के सात पति होंगे। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, नील नितिन मुकेश और इरफान खान भी हैं।
actress अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड विशाल भारद्वाज सात खून माफ bollywood priyanka chopra saat khoon maaf vishal bhardwaj


Click it and Unblock the Notifications