प्रियंका चोपड़ा, प्रेस कॉन्फ़्रेंस और ट्रैफ़िक

By Jaya Nigam
प्रियंका चोपड़ा, प्रेस कॉन्फ़्रेंस और ट्रैफ़िक

प्रियंका चोपड़ा महिला साक्षरता अभियान से जुड़ी हैं.

ट्रैफ़िक का रोना रोने वालों के लिए प्रियंका चोपड़ा एक मिसाल बन सकती हैं. हाल ही में प्रियंका को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में शामिल होना था लेकिन ट्रैफ़िक में फंसने की वजह से उन्हें देर हो गई. जल्दी पहुंचने की चाह में प्रियंका ने गाड़ी छोड़ी औऱ ऑटो में जा बैठीं.

दरअसल प्रियंका एक महिला साक्षरता अभियान से जुड़ी हैं और इसी के प्रचार के लिए उन्हें एक पत्रकार वार्ता में शामिल होना था.

ऑटो में चढ़कर जब प्रियंका वहां पहुंची तो उनसे पूछा गया कि ये रास्ता अपनाने की क्या सूझी. इस पर प्रियंका ने हंसते हुए जवाब दिया, "मुझे लगा मुंबई के रिक्शे गलियों से निकल कर आसानी से कहीं भी पहुंच जाते हैं तो मैं भी जल्दी पहुंच जाउंगी. आख़िर आप लोग इतनी देर से मेरा इंतज़ार कर रहे थे."

वैसे यह पहली बार नहीं है जब कोई फ़िल्मी कलाकार ऑटो रिक्शा से आया हो. इससे पहले रिक्शे की सवारी का भरपूर आनंद धर्मेन्द्र और सलमान ख़ान उठा चुके हैं. लेकिन अभिनेत्रियों में प्रियंका पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जो किसी प्रेस कॉन्फ़्रेस में ऑटो रिक्शा से पहुंची.

ऑटो रिक्शा ड्राइवर को ऑटोग्राफ़ देती प्रियंका चोपड़ा.

महिला साक्षरता के बारे में बहुत ही साफ़गोई से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि “भारत में लड़कियों को इस मानसिकता के तहत बड़ा किया जाता है कि वो तो पराया धन हैं. लेकिन ज़रूरत इस बात की है कि इस मानसिकता को बदला जाए."

उन्होंने आगे कहा कि “शिक्षा लड़कियों को एक बेहतर इंसान के रूप में विकसित होने का मौक़ा देती है. आज अगर मैं आपके सामने इस रूप में हूं तो केवल इसलिए कि मेरे मां-बाप ने मुझे पढ़ने का मौक़ा दिया और इस लायक बनाया."

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ़ की नेशनल ब्रांड एंबेसडर हैं औऱ सामाजिक मुद्दों के लिए लगातार आवाज़ उठाती रहती हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X