प्रियंका चोपड़ा शादी को तैयार, लड़का चाहिए

By Bbc

प्रियंका चोपड़ा शादी को तैयार, लड़का चाहिए
प्रियंका को हीरे के गहने बेहद पसंद हैं. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने की चाह रखने वालों की कतार यूं तो बड़ी लंबी होगी. लेकिन जिसका इंतज़ार ख़ुद प्रियंका चोपड़ा को है वो पता नहीं कहां है.

प्रियंका कहती हैं कि वो तो आज ही शादी करने को तैयार हैं लेकिन पहले कोई लड़का तो मिले. तो भाई प्रियंका को कैसा वर चाहिए? इस सवाल के जवाब में प्रियंका कहती हैं कि ज़्यादा कुछ नहीं चाहतीं वो बस कोई ऐसा हो जो उन्हें दिलो जान से चाहता हो.

भले ही प्रियंका के पास फ़िलहाल शादी करने के लिए कोई योग्य वर नहीं है, लेकिन फिर भी गहनों की बात करने में पीछे नहीं हैं वो. प्रियंका कहती हैं उन्हें हर लड़की की तरह हीरे बहुत पसंद हैं. वो कुंदन जडि़त गहने भी पसंद करती हैं. दिल्ली में एक गहनों के ब्रैंड को प्रमोट करने पहुंची प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपना पहला हीरा कब और कैसे खरीदा था. प्रियंका कहती हैं की अपनी पहली कमाई से उन्होंने खुद के लिए एक 1.5 कैरट का हीरा ख़रीदा था और वो हीरा आज भी उन्हें बहुत प्रिय है.

डॉन-2 और बर्फ़ी

फ़िल्मों से जुड़ी कोई हस्ती हो और उनसे फ़िल्मों की बात लोग न छेड़े ऐसा तो हो नहीं सकता. जब बात निकली तो प्रियंका ने बताया कि वो इन दिनों कई फ़िल्मों में व्यस्त हैं. जिनमे से एक है 'डॉन-2'. जिसकी शूटिंग हाल ही में प्रियंका ने बर्लिन में ख़त्म हुई है. इन दिनों एक नहीं कई फ़िल्मों कि शूटिंग में व्यस्त हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका कहती हैं कि इस फ़िल्म में एक बार फिर शाहरुख़ ख़ान, फरहान अख़्तर और डॉन की पूरी यूनिट के साथ काम करने में उन्हें बड़ा मज़ा आया. प्रियंका 'डॉन-2' के साथ साथ अनुराग बसु की फ़िल्म 'बर्फ़ी' भी कर रही हैं.

इस फ़िल्म में प्रियंका एक मानसिक तौर पर विकलांग लड़की की भूमिका में हैं. प्रियंका कहती हैं 'बर्फ़ी' में उनका किरदार अब तक का उनका सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार है. उनका कहना है कि एक मानसिक रोगी के किरदार को पर्दे पर सही तरीके से उकेरना बेहद ज़रूरी होता है, और अगर आप चूक गए तो वो किरदार संजीदा नहीं मज़ाकिया लगने लगता है.

'बर्फ़ी' और 'डॉन 2' के अलवा प्रियंका हृतिक रोशन के साथ 'अग्निपथ' भी कर रही हैं. इस फ़िल्म का एक सीन फिल्माते वक़्त प्रियंका चोपड़ा के कपड़ों में आग लग गई थी. प्रियंका कहती हैं कि वो गणपति का एक गीत शूट कर रही थीं और गणेश जी की प्रतिमा चालीस फीट ऊँची थी. चरों ओर दिये जल रहे थे. तभी उनके लहंगे में एक दिये से आग लग गई. लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ और आग पर काबू पा लिया गया.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X