प्रियंका और कटरीना के घरों पर छापे जारी

कटरीना कैफ़ और प्रियंका चोपड़ा सबसे अधिक पारिश्रमिक लेने वाली अभिनेत्रियों में हैं. रिपोर्टों के अनुसार लगभग 30 इंसपेक्टरों ने सोमवार देर रात तक छापे जारी रखे. फ़िल्म जगत के एक प्रमुख फ़ोटोग्राफ़र अतुल कसबेकर के कार्यालय पर भी छापा मारा गया. रिपोर्टों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के सेक्रेटरी के घर पर भी छापा पड़ा.
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आयकर अधिकारियों ने इन तीनों के एक दर्जन से ज़्यादा बैंक लॉकरों को सील कर दिया और वहाँ से कई बैंक स्टेटमेंट और सम्पत्ति और निवेश से सम्बद्ध काग़ज़ात बरामद किए. मिस वर्ल्ड रह चुकीं 28 वर्षीया प्रियंका चोपड़ा ने 2002 में फ़िल्म जगत में प्रवेश किया. उसके बाद से उन्होंने लगभग 30 फ़िल्मों में काम किया है और कई अवॉर्ड हासिल किए हैं. छब्बीस वर्षीया कटरीना कैफ़ फ़िल्मों में आने से पहले एक मॉडल रह चुकी हैं. इस समय वह हिंदी फ़िल्मों की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक हैं.


Click it and Unblock the Notifications











