मुझे ख़तरों से खेलने की आदत है: प्रियंका चोपड़ा

मुझे ख़तरों से खेलने की आदत है: प्रियंका चोपड़ा

ना ना करते आख़िरकार हिंदी फ़िल्म उद्योग की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा छोटे पर्दे पर आ ही गई. ग्लैमरस प्रियंका रिऐलिटी शो ख़तरों के खिलाड़ी के तीसरे सीज़न की मेज़बानी करेंगी और वो कहती हैं कि उन्हे ख़तरों से खेलने की आदत है.

इस सीरीज़ के पहले दो सीज़न की मेज़बानी अक्षय कुमार ने संभाली थी.

सीरीज़ के लॉन्च के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा, "मैंने बहुत कम उम्र में ऐतराज़ फ़िल्म में नकारात्मक भूमिका स्वीकारी थी, फिर जब फ़ैशन की तब भी लोगों ने कहा कि महिलाओं पर आधारित फ़िल्में तो ज़्यादा चलती नहीं लेकिन मैने अपने दिल की सुनी और ख़तरा उठाया. इस टेलीविज़न सीरीज़ के लिए हां कहना इसी बात का सुबूत है".

प्रियंका कहती हैं कि उनके पास समय ज़्यादा नहीं है लेकिन ये शो उनके व्यक्तित्व से काफ़ी मेल खाता है. साथ ही समय की ज़्यादा पाबंदी नहीं थी इसलिए उन्होने हां कह दी.

ख़तरों के खिलाड़ी की पिछली दो श्रृंख्लाओं में अक्षय कुमार मेज़बान थे और प्रियंका इस बात से अच्छी तरह वाक़िफ़ हैं कि अक्षय अपने हैरतअंगेज़ ऐक्शन के लिए ही जाने जाते हैं.

इसी कारण वो कहती हैं, "अक्षय ने पहले ही शो का स्तर काफ़ी ऊंचा कर दिया है और मेरी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ उसे संभालकर आगे ले जाने की है. उनसे मुक़ाबले के बारे में तो मैं सोच भी नहीं सकती".

क्या प्रियंका की ज़िंदगी में कोई डर है इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, "मेरी ज़िंदगी में डर के लिए जगह नहीं है लेकिन नाकामयाब होने का ख़्याल मुझे डराता है.मैं नहीं चाहती कि कभी नाकामयाबी झेलनी पड़े.वैसे मुझे थोड़ा सा डर मकड़ी से भी लगता है".

ख़तरों के खिलाड़ी के इस अंक में अभिनय, मॉडलिंग, नृत्य से लेकर खेलों की दुनिया से कुल 13 पुरूष प्रतियोगी शामिल हो रहे हैं जिनमें अभिनेता राहुल बोस, डिनो मोरया, मॉडल और अभिनेता राहुल देव, शब्बीर आहलूवालिया, नृत्य निर्देशक टेरेंस लुईस आदि शामिल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X